Begusarai News: अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक
बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। अनुमंडल सभागार में शनिवार को एसडीओ अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जनवितरण प्रणाली से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने कहा कि राशन कार्ड से लाभुकों का नाम अचानक काट दिया जाता है। इसकी जानकारी लाभुकों को तब मिलती है, जब वे राशन लेने जनवितरण प्रणाली की दुकान पर पहुंचते हैं। वहीं, चावल की आपूर्ति में भी अनियमितता की शिकायत की गई। सदस्यों ने कहा कि किसी लाभुक को उसना चावल मिलता है तो किसी को अरवा चावल दिया जाता है। इस पर सहायक गोदाम प्रबंधक ने बताया कि गोदाम को जिस प्रकार का अनाज उपलब्ध कराया जाता है, उसी का वितरण किया जाता है। सदस्यों ने गोदाम से खाद्यान्न उठाव की जानकारी व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.