बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बरौनी। आरपीएफ ने गुरुवार को नियमित गश्ती के दौरान बरौनी जंक्शन पर अनधिकृत रुप से घूमने के आरोप में सात लोगों को हिरासत में लिया है। कागजी कार्रवाई के बाद पकड़ाये सभी आरोपितों को जुर्माना लगाया गया। इंस्पेक्टर लोकेश साव ने बताया कि स्टेशन परिसर में अनधिकृत रुप से घूमने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...