Begusarai News: अधेड़ की हत्या से गांव में तनाव
बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। रातगांव पंचायत के बिसौआ में एक अधेड़ की हत्या को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। लोग घटना की निंदा कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष को पीड़ित परिवार के घर पर पुलिस कैंप करने का आदेश दिया है। घटना के बाद से ही पुलिस कैंप कर रहा है। गुरुवार की सुबह जब पोस्टमार्टम करने के बाद लाश घर पहुंचने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घर में माहौल गमगीन है। महिलाएं लगातार रो रही हैं। उन्हें चुप करवाने वाले लोगों का कलेजा भी पसीज जा रहा है। मृतक के चाचा रामचंद्र चौधरी ने कहा कि घटना आपसी विवाद को लेकर हुई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में अधेड़ की गोली मार हत्या पुलिस पूरे घटना की जांच करें और दोषी को जल्द गिरफ्तार करे। ग्रामीणों शव के साथ बिसाऊ घाट पर पहुंच कर दाह संस्कार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.