Begusarai News: अझौर गांव में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी
बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर गांव में शनिवार की रात चोरों ने ई- रिक्शा की बैटरी की चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी। रविवार की सुबह पीड़ित अंकज साह को चोरी की घटना की जानकारी हुई। अगल बगल में पता करने पर कुछ भी नहीं चला। बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो चोरों के द्वारा चोरी करते हुए नजर आ रहा है। उसके बाद पीड़ित ने डायल-112 पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज दिया गया। पीड़ित ने नीमा चांदपुरा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले मी जांच में जुट गईं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.