Begusarai News: अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध घायल
बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- Begusarai News: बछवाड़ा। गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो चौक के समीप एनएच-122 पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान सूरो गांव निवासी 65 वर्षीय रामसागर सिंह के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए बछवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि सदर अस्पताल बेगूसराय में गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.