बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल। थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में शुक्रवार को अचानक एक कच्चे मकान के धराशायी होकर गिर जाने और उसके मलबे में दब जाने से गृह स्वामी अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गांव निवासी 65 वर्षीय गणेश प्रसाद यादव के रूप में की गयी। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के समय घर में कई और परिजन थे। वृद्ध खाना खा रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार को तेज हवा और लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मिट्टी, ईंट व खपरे से बना कच्चा घर अचानक से धराशायी हो गया। घर के अन्य लोग किसी तरह मलबे से निकल अपनी जान बचाने में सफल रहे जबकि अधेड़ मलबे में दब गया। जब तक लोग उसके बचाव में आते। तब तक उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि की।...