बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- अगलगी में चार घर राख Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। समसा पंचायत के वार्ड संख्या 16 में सोमवार को हुई अगलगी में फूस के चार घर जलकर राख हो गए। इस घटना में घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में आने से तीन बकरियों और उनके दो बच्चों की भी झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के समक्ष रहने और भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित कैलू महतो ने बताया कि वार्ड संख्या 16 में उनका फूस का घर है। उनके तीन बेटों माधव महतो, महेश्वर महतो और दीपक महतो के घर भी पास में ही हैं। सोमवार को बच्चे मवेशियों के लिए खाना बनाने के दौरान घट्ठा तैयार कर रहे थे। इसी दौरान आग की तेज लपट उठी और फूस के छप्पर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने चारों घरों को अपनी चपेट ...