बेगुसराय, सितम्बर 2 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में अक्षर आंचल योजना के तहत महादलित, अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति समुदाय के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर टोला सेवकों एवं तालीमी मरकज के शिक्षा सेवकों की बैठक बुधवार को बीआरसी भवन, नावकोठी में हुई। अध्यक्षता केआरपी दयामणि ने की। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षा सेवकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने केंद्रों का नियमित एवं निर्धारित समय के अनुसार संचालन सुनिश्चित करें, ताकि नामांकित बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।शिक्षा सेवकों की सेवा पुस्तिका का अविलंब संधारण करने पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही, सभी शिक्षा सेवकों को प्रत्येक माह 20 से 25 तारीख के बीच हर हाल में अ...