Begusarai News: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: खोदावन्दपुर। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को पीएम श्री किसान प्लस टू विद्यालय ताराबरियारपुर के बच्चों ने रंगोली बनाकर साक्षर समाज बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों द्वारा साक्षर समाज बनाने से संबंधित गीतों के माध्यम से समाज को साक्षर करने का संदेश दिया गया। भाषण प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने निरक्षरता को समाज के लिए कलंक बताते हुए साक्षर समाज बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बच्चों को अपने परिवार व समाज के एक-एक व्यक्ति को साक्षर बनाने की शपथ दिलाई गई। एचएम अरुण कुमार ने शिक्षा के महत्व से बच्चों को रू-बरू कराते हुए शिक्षा ग्रहण कर एक बेहतर इंसान बनने के साथ ही शिक्षा दान कर समाज को साक्षर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने की बात कही। यह भी पढ़ें- परिषद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.