बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: छौड़ाही। अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ चंद्रप्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों की भीड़ रही। लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में दर्जनों मामलों की सुनवाई की गई। इनमें एक मामले का निष्पादन किया गया जबकि अन्य मामलों में संबंधित पक्षों को आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया से अवगत कराया गया। शेष मामलों की सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। जनता दरबार में भूमि विवाद, रास्ता सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मामले लेकर लोग पहुंचे थे। मौके पर थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार, डाटा ऑपरेटर सलाउद्दीन सहित अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...