आशीष त्रिवेदी, मई 9 -- यूपी में बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में 20 सप्ताह की इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। बीएड प्रशिक्षुओं को पहले वर्ष 4 व दूसरे वर्ष 16 सप्ताह की इंटर्नशिप करनी होगी। माध्यमिक स्कूलों में इन बीएड प्रशिक्षुओं को पढ़ाने के लिए भेजा जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों को प्राथमिकता पर इंटर्नशिप के लिए राजकीय माध्यमिक स्कूल आवंटित किए जाएंगे। अगर बीएड संस्थान के आसपास कोई राजकीय माध्यमिक स्कूल नहीं है तो ही निजी माध्यमिक स्कूलों में इन्हें पढ़ाने के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नियमों को उच्च शिक्षा विभाग सख्ती से लागू करेगा।जिला विद्यालय निरीक्षक अलॉट करेंगे स्कूल उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों को इस संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.