BEd : एडमिशन से खर्च तक, NCTE ने बीएड कॉलेजों से मांगा 2 साल का हिसाब
प्रमुख संवाददाता, मई 28 -- राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने सभी बीएड कॉलेजों से दो वर्षों का हिसाब मांगा है। एनसीटीई ने बीएड कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। बीएड कॉलेजों से वर्ष 2021-22 और 2022-23 की रिपोर्ट मांगी गई है। एनसीटीई ने बीएड कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वह इन दो वर्षों की पर्सनल एप्रेजल रिपोर्ट जमा करें। इस निर्देश के बाद बीएड कॉलेजों को इन दो वर्षों में हुए दाखिले, कॉलेज की गतिविधियों, कॉलेज में हुए खर्च और ऑडिट की रिपोर्ट जमा करने हैं। एनसीटीई ने कहा है कि रिपोर्ट जमा नहीं करने पर बीएड कॉलेजों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी। 17 जून तक कॉलेजों को जमा करनी है रिपोर्ट: बीएड कॉलेजों को 17 जून तक रिपोर्ट जमा करनी है। इसके बाद रिपोर्ट नहीं ली जाएगी। एनसीटीई ने अपने निर्देश में स्पष्ट किया है कि जिन बीएड कॉलेजों को 2023-24 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.