वरीय संवाददाता।, जून 27 -- बिहार के सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालयों में बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने यूजीईएसी-2026 का रैंक कार्ड जारी कर दिया है। इस बार 15 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन होगा। हालांकि सीटों के बराबर आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। जेईई मेन-2026 के ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) के आधार पर तैयार यूजीईएसी-2026 रैंक कार्ड पर्षद की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। पर्षद की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इससे बिहार के सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालयों, एसजीआईडीटी पटना और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, नवोदय परिसर, दरभंगा (ललित नारायण मिथिला विवि के अधीन) में बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों में नामांकन लिया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट से रैंक कार्ड ऑफ यूजीईएसी-2026 ल...