नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- BCCI Review Meeting LIVE Updates: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की रिव्यू मीटिंग मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में चल रही है। मीटिंग में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के अलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के हेड वीवीएस लक्ष्मण मौजूद हैं। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ऑनलाइन जुड़े हुए हैं। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह मीटिंग बेहद अहम समय पर हो रही है, क्योंकि टीम इस साल के आखिर में न्यूजीलैंड का ऑल फॉर्मेट दौरा करेगी और अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर नजर है। यूके दौरे पर टीम का निराशाजनक प्रदर्शन पर चर्चा होने की उम्मीद है, लेकिन फोकस बड़े मुद्दों पर होगा। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर खास बातचीत होने की संभावना है, क्...