BCCI ने रोहित यादव पर लगाया 2 साल का बैन, अगली सीरीज के लिए भी हो गया था टीम में सिलेक्शन
कोलकाता, सितम्बर 4 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक अंडर 19 प्लेयर पर 2 साल का बैन लगा दिया है। उम्र को लेकर कथित गलत जानकारी देने के मामले में बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। हैरानी की बात यह है कि कुछ सप्ताह पहले ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारत की अंडर 19 टीम में चुना गया था। उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोहित यादव ने जुलाई में भारत की अंडर-19 टीम के साथ श्रीलंका का दौरा किया था। उन्होंने वहां छह विकेट लिए थे और टीम को अंतिम टेस्ट जीतने में अहम योगदान दिया था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।" रोहित को इस महीने के अंत में राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाले भारत के घरेलू वनडे और बहुदिवसीय मुकाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.