नई दिल्ली, मई 31 -- क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल और टी20 क्रिकेट में संतुलन लाने के लिए 3 बदलावों की बात कही है। आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल काफी समय है, लेकिन इस नियम को हटाने की वकालत सचिन तेंदुलकर ने की है। इसके अलावा भी दो नियम और सचिन तेंदुलकर ने सुझाव के तौर पर बताए हैं, जिससे क्रिकेट का ये खेल गेंद और बल्ले के बीच एक संतुलन वाला खेल बन जाएगा। अभी के लिए क्रिकेट, खासकर टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को मुंबई में क्रिकइंफो अवॉर्ड्स के दौरान कहा, "इम्पैक्ट प्लेयर रूल को हट जाना चाहिए। यह मेरी निजी राय है। मुझे लगता है कि जब T20 फॉर्मेट में, आपको सिर्फ 20 ओवर खेलने होते हैं और फिर आप उस लाइनअप में...