नई दिल्ली, मई 20 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार 20 मई को भारतीय घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इसमें पुरुष और महिला क्रिकेट के सभी आयु वर्गों और प्रारूपों में 1,788 मैच खेले जाएंगे। इस सत्र में पुरुष क्रिकेट में सीनियर, अंडर 23, अंडर 19 और अंडर 16 श्रेणियों के टूर्नामेंट होंगे, साथ ही महिला क्रिकेट में सीनियर, अंडर 23, अंडर 19 और अंडर 15 श्रेणियों के टूर्नामेंट भी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- LIVE: प्लेऑफ की उम्मीदों के साथ आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी कोलकाता नाइट राइडर्सदिलीप ट्रॉफी और ईरानी कप का शेड्यूल बीसीसीआई द्वारा जारी की गई मी़डिया एडवाइजरी में बताया गया है कि घरेलू सीजन की शुरुआत 23 अगस्त 2026 से प्रतिष्ठित दुलीप ट्रॉफी के साथ होगी, जो एक और व्यापक और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी कैलेंडर क...