नई दिल्ली, मई 2 -- India Women's T20 World Cup 2026 Squad Announcement: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम वनडे के बाद अब टी-20 विश्व कप जीतने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। इस बार टी-20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी-20 विश्व कप के साथ-साथ उससे पहले इंग्लैंड के साथ होने वाली तीन टी-20 मैचों के लिए भी इसी टीम का चयन किया है। यह टीम पहले विश्व कप की तैयारियों के रूप में इंग्लैंड के साथ टी-20 मैच खेलेगी उसके बाद जून से शुरू हो रहे मेगा इवेंट में हिस्सा लेगी। इस विश्व कप के लिए हरमनप्रीत कौर को टीम का ...