नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने शुक्रवार 4 सितंबर को एक बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है कि भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली है। BCCI ने इसके लिए मौका भी बेहद खास चुना है। भारतीय टीम 28 सितंबर को एशियन गेम्स में अपना पहला मैच खेलेगी, लेकिन इससे करीब 6 दिन पहले भारतीय टीम जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक मुकाबला खेलने उतरेगी, जो दोनों देशों के बीच मेंस क्रिकेट में पहला मैच होगा। दरअसल, बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी दी है, "इतिहास रचने वाला है। टीम इंडिया भारत-जापान डिप्लोमैटिक रिलेशन की 75वीं एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन को लॉन्च करने के लिए जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक T20I मैच खेलने के लिए तैयार है।" एक फोटो भी बीसीसीआई ...