नई दिल्ली, मार्च 2 -- भारतीय कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के आगामी भारत दौरे के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान की टीम जून में भारत का दौरा करेगी, इस टूर पर भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यह टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा, क्योंकि अफगानिस्तान WTC का पार्ट नहीं है। अफगानिस्तान के भारत दौरे का आगाज 6 जून को खेले जाने वाले एक मात्र टेस्ट से होगा। यह टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा इसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह भी पढ़ें- 50-50 लाख का जुर्माना! पाक खिलाड़ियों को PCB ने दी ऐसी सजा जो कभी न देखी होगी बीसीसीआई की रिलीज के अनुसार, टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून, 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। ODI सीरीज 14 जून, 2026 को धर्मशाला में शुरू होगी, ...