BCCI ने कर दिया था एशिया कप के लिए टीम का ऐलान, मगर फिर डिलीट कर दी पोस्ट; जानिए क्यों?
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने वुमेंस एशिया कप 2026 के लिए रविवार 2 अगस्त को टीम का ऐलान किया था। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में वुमेंस सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय टीम चुनी थी। इसके अलावा 5 रिजर्व खिलाड़ियों का भी ऐलान किया गया था। हालांकि, अगले दिन इस ऐलान को बीसीसीआई ने वापस ले लिया। यहां तक कि सोशल मीडिया और अपनी बेवसाइट से भी ऐलान की खबर को डिलीट कर दिया। आखिर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड ने ऐसा क्यों किया? ये जान लीजिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस वुमेंस एशिया कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया था, असल में उसका अभी अता-पता नहीं है। वुमेंस एशिया कप कहां खेला जाएगा और कब से कब तक खेला जाएगा? इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ-कुछ जानकारी एशियन क्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.