नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने एक बार फिर बीसीसीआई पर निशाना साधा है। मोदी का कहना है कि बीसीसीआई को उन खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए, जिन्होंने उनके लिए खजाना भरा है। ललित मोदी ने यह तंज बीसीसीआई पर जेम्स एंडरसन की वीडियो देखकर कसा है। बता दें, भारत में बहुत ही कम ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी विदाई सम्मान के साथ हुई हो। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दो बड़े नाम हैं, जिन्होंने सम्मान के साथ क्रिकेट छोड़ा हो। उनके अलावा लिस्ट में सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और ना जाने कितने ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें रिटायरमेंट मैच तक नहीं मिला। हाल ही में टीम इंडिया के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 ब...