नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- अगर आप कक्षा 12वीं में हैं और आपकी दिलचस्पी कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में है, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि ज्यादातर बच्चे इस फील्ड में करियर बनाने के लिए 12वीं के बाद बीसीए या फिर बीटेक का कोर्स चुनते हैं। लेकिन इन दोनों कोर्स को लेकर अक्सर बच्चे इस बात को लेक कंफ्यूज रहते हैं कि करियर के लिहाज से बीसीए करना ठीक होता है या फिर बीटेक। चलिए दोनों कोर्स के बारे बीच का अंतर समझते हैं और यह भी जानेंगे कि आपके लिए कौन सा कोर्स बेस्ट होता है।क्या होता है बीसीए बीसीए यानी बैचलर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशन (BCA), जो एक अंडरग्रेजुएट कोर्स है। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर और आईटी सेक्टर की बढ़ती मांग के कारण BCA स्टूडेंट्स के बीच एक पॉपुलर कोर्स बन चुका है। जिन छात्रों को 12वीं के बाद सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामिंग, डेटा और आईटी...