पटना, अगस्त 20 -- आर्थिक अपराध शाखा यानी EOU ने बिहार के एक और भ्रष्ट अधिकारी पर शिकंजा कसा है। ईओयू की टीम ने बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर रेड डाली है। ईओयू ने आय से अधिक संपत्ति मामले में यह रेड डाली है। उप निदेशक के पटना और बेगूसराय के तीन ठिकानों पर ईओयू की जांच चल रही है। ईओयू ने 3.44 करोड़ रुपये आय से अधिक संपति का केस दर्ज किया है। यह उनके ज्ञात आय से लगभग 90.04% अधिक है। पटना के चन्द्रतारा भवन बीभी कॉलेज, आकाशवाणी रोड, खाजपुरा (थाना-राजीव नगर), बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड मीठापुर, पटना अवस्थित अभियुक्त का कार्यालय कक्ष एवं ग्राम परोरा, पोस्ट-सहना, थाना-साहेबपुर कमाल, जिला-बेगुसराय अवस्थित पैतृक मकान पर तलाशी की जा रही है। यह भी पढ़ें- छाता या रेनकोट रखें...