नई दिल्ली, जून 3 -- ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी20 लीग बिग बैश लीग यानी बीबीएल को भारत लाने की तैयारी हो रही है, लेकिन इस बीच एक बड़ी ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीबीएल की दो टीमें मर्ज होने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स आने वाले सीजन से पहले मर्ज हो सकती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस लीग की हालत इस समय उतनी अच्छी नहीं है। हालांकि, इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है कि क्यों दो टीमें मर्ज होने वाली हैं। 7 क्रिकेट की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मेलबर्न बेस्ड दोनों टीमें स्टार्स और रेनेगेड्स आपस में मर्ज हो सकती हैं। ऐसा समझा जाता है कि क्रिकेट विक्टोरिया अपनी ऊर्जा मेलबर्न स्थित एक 'सुपर' टीम पर केंद्रित करने के लिए राज्य की दूसरी बीबीएल फ्रेंचाइजी को बेच रहा है। यह खबर क्र...