Basti News: 9.2 लाख रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा
बस्ती, सितम्बर 25 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने पैसा हड़पने व धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया है। शहर के विशुनपुरवा गांधीनगर निवासी सुमन श्रीवास्तव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी ने व्यवसाय बढ़ाने के लिए उनसे 15 लाख रुपये लिया था। जिसमें से विपक्षी ने पांच लाख 80 हजार रुपया वापस कर दिया। शेष रकम हड़प लिया। मांगने पर धमकी दी गई। थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जांच एसआई शिब्बन लाल चौहान को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.