Basti News: 77 लाख से ग्रामीण क्षेत्र के छह सड़कों का होगा निर्माण
बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने की दिशा में छह सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सांसद निधि से करीब 77 लाख रुपये की लागत से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं आधारभूत संरचना विकास लिमिटेड ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। लंबे समय से खराब अथवा जर्जर संपर्क मार्गों के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद गांवों से मुख्य मार्गों तक पहुंच आसान होगा। सांसद निधि से स्वीकृत इन परियोजनाओं के लिए कार्यदायी संस्था ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.