Basti News: 400 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा
बस्ती, अगस्त 15 -- Basti News: कप्तानगंज। कप्तानगंज कस्बे में एमसीसी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। करीब 400 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। नकटीदेई से शुरू हुई यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुख्य चौराहे से होते हुए वायरलेस स्थित तिरंगा चौराहे तक करीब डेढ़ किमी चली। विद्यार्थियों ने विशाल तिरंगे को भी थाम रखा था। भारत माता की वेशभूषा में सजी छात्रा यात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानाचार्य अशोक मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथि विधायक कविंद्र चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Basti News: कप्तानगंज में निकाली गई तिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.