बस्ती, अगस्त 13 -- Basti News: बसती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज में एमसीसी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को नगर पंचायत कप्तानगंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। करीब 400 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। सुबह नौ बजे नकटीदेई से शुरू हुई यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुख्य चौराहे से होते हुए वायरलेस स्थित तिरंगा चौराहे तक करीब डेढ़ किलोमीटर चली। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर अनुशासित कतार में चल रहे थे। विद्यार्थियों ने विशाल तिरंगे को भी थाम रखा था। रास्ते में यात्रा देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही और लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: तिरंगे के जज्बे से सरा...