Basti News: 33 केवी से झुलसे मजदूर की उपचार के दौरान मौत
बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पैकोलिया थानाक्षेत्र के बैरिहवा तिराहे पर 11 अगस्त को 33 केवी लाइन की चपेट में आकर झुलसे मजदूर की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। भवन निर्माण कार्य के दौरान मजदूर एचटी लाइन की चपेट में आ गया था। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उसका इलाज चल रहा था। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बभनान के जेई ने भवन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पैकोलिया थाने में तहरीर दिया है। बैरिहवा तिराहे पर गांव निवासी महातम के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां निर्माण कार्य चल रहा है, उसके करीब से 33 केवी लाइन गुजर रही है। भवन की छत का निर्माण का कार्य चल रहा था। एचटी लाइन के करीब चल रहे निर्माण कार्य की सूचना बिजली विभाग को नहीं दी गई थी। विभागीय सुरक्षा निर्देशों व मानकों की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्य कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.