Basti News: 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरा, 12 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल
बस्ती, सितम्बर 25 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश के बीच शुक्रवार रात से बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। 220 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र गिदही से विद्युत उपकेंद्र गांधी नगर को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन पर जेल परिसर में पेड़ गिरने से लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। इससे गांधी नगर उपकेंद्र से जुड़े सभी छह फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 12 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। बिजली कटौती के कारण घरों के साथ ही दुकानों और प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित रहा। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की मोटर चलाने तक के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गांधी नगर उपकेंद्र के जेई ने बताया कि जेल परिसर में पेड़ टूटकर 33 केवी लाइन पर गिर गया। इससे तार टूट गया और उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मी मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.