बस्ती, सितम्बर 27 -- Basti News: कप्तानगंज। बारिश और तेज हवाओं के चलते कप्तानगंज क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविवार देर शाम तक विद्युत उपकेंद्र कप्तानगंज की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। हर्रैया से कप्तानगंज आने वाली 33 केवी मेन लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित है। विद्युत विभाग की टीमें पेड़ों की छंटाई और लाइन को दुरुस्त करने में लगातार जुटी हुई हैं। कप्तानगंज के जेई राजित राम ने बताया कि विद्युत कर्मियों की टीमें लगातार काम कर रही हैं। अभी तक हर्रैया से कप्तानगंज के लिए 33 केवी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। कप्तानगंज को 33 केवी आपूर्ति मिलने के बाद ही अलग-अलग फीडरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बहाल की जा सकेगी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: 45 घंटे बाद भी ऊसराहार में बिजली ठप, सैकड...