बस्ती, सितम्बर 21 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विद्युत उपकेंद्र बभनान से पोषित गौर फीडर के कोठवा गांव में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से 45 घरों में हाहाकार मचा हुआ है। पूरी रात गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। उमस भरी गर्मी में अधिकांश लोगों ने जागकर रात गुजारी। लंबे समय से बिजली न होने के कारण घरों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि घरों की टंकियां सूख गई हैं। पानी की समस्या के चलते खाना बनाने से लेकर नहाने और अन्य दैनिक कार्यों में दिक्कत हो रही है। गांव में करीब दो माह पहले 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इसी ट्रांसफार्मर से गांव के 45 घरों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसके बाद से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।...