Basti News: 20 स्कूलों के 600 से अधिक बच्चे रामलीला महोत्सव में लेंगे हिस्सा
बस्ती, अक्टूबर 24 -- Basti News: बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से श्रीरामलीला महोत्सव और जनजागरण शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक मैरेज हॉल में बैठक आयोजित की गई। दीप प्रज्ज्वलन और श्रीराम स्तुति के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। महोत्सव में 20 विद्यालयों के 600 से अधिक बच्चे रामलीला में हिस्सा लेंगे। श्याम जी चौधरी ने कहा कि जन-जन में रामत्व जगाने के लिए सनातन धर्म संस्था लगातार प्रयास कर रही है। गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि संस्था ने रामलीला महोत्सव के माध्यम से बच्चों में संस्कार विकसित करने का जो बीड़ा उठाया है, उसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। डॉ. शैलेश सिंह ने 20 विद्यालयों के 600 से अधिक बच्चों की भागीदारी को महोत्सव की खास उपलब्धि बताया। यह भी पढ़ें- Bareily News: मढ़ीनाथ-नेकपुर में धूमधाम से निकली रामलला की राजगद्दी शोभायात्रा एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.