Basti News: 2.40 करोड़ से नगर पालिका क्षेत्र में होंगे सड़क-नाली के काम
बस्ती, अगस्त 29 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के 26 वार्डों में सड़क, नाली और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद ने इन कार्यों के लिए 2.40 करोड़ से अधिक की लागत के टेंडर आमंत्रित किए हैं। काम पूरा होने के बाद विभिन्न वार्डों के लोगों को जलभराव और खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद 14वें वित्त आयोग में अर्जित ब्याज, 15वें वित्त आयोग के अनटाइड ग्रांट और मुख्यमंत्री नगरीय नवोन्मेष योजना के तहत अलग-अलग विकास कार्य कराएगी। इसके लिए वार्डवार कार्य चिह्नित किए गए हैं। इनमें सड़क निर्माण, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नाली निर्माण और जलनिकासी से जुड़े कार्य शामिल हैं। नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में बारिश के दौरान जलभराव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.