बस्ती, जुलाई 31 -- Basti News: विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 15 वर्षों से लंबित जमीन के विवाद के समाधान की दिशा में गुरुवार को राजस्व विभाग ने पैमाइश कराई। नायब तहसीलदार आनंद यादव के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक और आधा दर्जन लेखपालों की टीम ने विवादित भूमि की नाप-जोख की। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में जमीनों की पैमाइशें एक साल से अटकीं, जांच के आदेशपैसा भुगतान गांव के नन्हे यादव और मंगल यादव के बीच पैतृक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष इस मामले में वर्षों से न्यायालय में मुकदमा लड़ रहे हैं। एसडीएम हर्रैया के निर्देश पर सुबह करीब 12 बजे राजस्व टीम गांव पहुंची और शाम चार बजे तक पैमाइश की प्रक्रिया चली। गांव से सटी मिलिट्री लैंड का सीमांकन स्पष्ट नहीं होने के कारण राजस्व टीम ने गांव के उत्तर दिशा तथा तटबं...