बस्ती, जुलाई 21 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में एमेच्योर खो-खो संघ की बैठक सोमवार को भिटिया चौराहा वाल्टरगंज में आयोजित हुई। बैठक ऐश्वर्यराज सिंह की अध्यक्षता में हुआ। आगामी 15 अगस्त को श्रीदेशराज इंटर कॉलेज वाल्टरगंज में बाबा गोविंद कलहंस स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से आयोजित होने वाली जनपदीय महिला एवं पुरुष वर्ग की खो-खो व दौड़ प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन थ्रो-बॉल संघ संतकबीरनगर के सचिव पुनीत ओझा ने की। संघ के सचिव संतोष जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के 10 महिला और 10 पुरुष खो-खो टीमें भाग लेंगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। संस्थापक चन्द्रभूषण सिंह कलहंस ने बताया कि प्रतियोगिता के साथ महिला एवं पुरुष वर्ग के दौड़ का भी आयोजन होगा। राजा बस्ती ऐ...