Basti News: 11 केवी लाइन पर गिरी पेड़ की डाल, रात भर अंधेरे में रहे डेढ़ हजार उपभोक्ता
बस्ती, सितम्बर 1 -- Basti News: बस्ती। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बनकटी (देईसाड़) से पोषित महादेवा फीडर की 11 केवी लाइन पर सोमवार रात लगभग 12 बजे देइसाड़ गांव के पास पेड़ की मोटी डाल गिर गई। लाइन पर डाल गिरने से एक पोल धराशायी हो गया और पोल पर दौड़ रहे तार क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर आ गए। महादेवा फीडर से जुड़े लगभग 1500 उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। मंगलवार सुबह बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तार पर गिरी डालियों को काट कर हटाया गया। लाइन को ठीक किया जा रहा था। उपभोक्ताओं का कहना है कि सोमवार को पूरे दिन फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही, जबकि देर रात में पोल गिरने के बाद से आपूर्ति ठप है। सुबह से घरों में न तो पानी है और न ही मोबाइल आदि चार्ज हो पा रहा है। स्कूली बच्चों, काम पर जाने वालों, व्यापारियों के साथ घर की महिलाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.