Basti News: 11 केवी लाइन पर गिरी डाल, 1500 घरों की बिजली गुल
बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: पाकरडाड़, हिन्दुस्ताप संवाद। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बनकटी (देईसाड़) से पोषित महादेवा फीडर की 11 केवी लाइन पर सोमवार रात लगभग 12 बजे देईसाड़ गांव के पास पेड़ की मोटी डाल गिर गई। लाइन पर डाल गिरने से एक पोल धराशायी हो गया और पोल पर दौड़ रहे तार क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर आ गए। महादेवा फीडर से जुड़े लगभग 1500 उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। मंगलवार सुबह बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तार पर गिरी डालियों को काटकर हटाया गया। लाइन को ठीक किया जा रहा था। उपभोक्ताओं का कहना है कि सोमवार को पूरे दिन फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही, जबकि देर रात में पोल गिरने के बाद से आपूर्ति ठप है। सुबह से घरों में न तो पानी है और न ही मोबाइल आदि चार्ज हो पा रहा है। स्कूली बच्चों, काम पर जाने वालों, व्यापारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.