Basti News: 11वीं के छात्र को बहला-फुसलाकर भगा ले गई स्कूल की अध्यापिका
बस्ती, नवम्बर 23 -- Basti News: बस्ती। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले 11वीं के छात्र को स्कूल की शिक्षिका बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गई। जब इस बात की जानकारी छात्र के घरवालों को हुई तो उनके होश उड़ गए। जिस स्कूल में छात्र पढ़ता है, उसी स्कूल में यह शिक्षिका पढ़ाती है। छात्र, स्कूल के प्रबंधक का लड़का बताया जा रहा है। प्रकरण में छात्र के पिता ने कप्तानगंज थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी शिक्षिका के खिलाफ बहला-फुसलाकर छात्र को अगवा करने व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लोकेशन ट्रेस कर खोजबीन शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक स्कूल में 16 वर्षीय किशोर, कक्षा 11 का छात्र है। पुलिस के अनुसार इस स्कूल का प्रबंधक, छात्र के पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.