Basti News: 10 घंटे गुल रही 10 हजार घरों की बिजली
बस्ती, जुलाई 13 -- Basti News: छावनी, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र छावनी से जुड़े 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली 10 घंटे गुल रही। छावनी कस्बा वासियों सहित आस-पास के गांवों के उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह से घरों में पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा। लंबे समय तक बिजली न रहने के कारण घरों में लगा इंवर्टर बैठ गया। मोबाइल डिस्चार्ज हो गए। रविवार सुबह लगभग आठ बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस लिया। शनिवार रात हुई भारी बारिश के बाद जगह-जगह आए फॉल्ट के बाद विद्युत आपूर्ति बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। उपकेंद्र के अवर अभियंता शफीक अहमद ने बताया कि खराब मौसम के बाद भी बिजली संविदाकर्मी पूरी रात फॉल्ट को सही करने के लिए जूझते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह के समय आपूर्ति बहाल की जा सकी है।
बिजली प्रबंधन की स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.