Basti News: 'हनुमान अंश' में बस्ती के दिलीप ने निभाया वैद्य का किरदार
बस्ती, सितम्बर 8 -- Basti News: बस्ती। रुपहले पर्दे पर इन दिनों चर्चा में चल रही बाबा नीब करौली के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' में बस्ती के कलाकार दिलीप चौधरी ने भी अभिनय की छाप छोड़ी है। फिल्म में उन्होंने बाबा नीब करौली से जुड़े वैद्य का किरदार निभाया है। कप्तानगंज क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी दिलीप के लिए छोटे से गांव से निकलकर मुंबई की फिल्मी दुनिया तक पहुंचने का सफर संघर्ष और जुनून से भरा रहा है। अभिलाषा इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में दिलीप ने अभिनय की शुरूआत की। मंच पर मिली सराहना ने उनका हौसला बढ़ाया। वर्ष 2011 में मैनेजमेंट कोर्स करने के लिए लखनऊ पहुंचे तो उनकी रुचि रंगमंच की ओर बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने थियेटर में नाटकों का मंचन शुरू किया। मुंबई पहुंचने के बाद दिलीप ने कई मंचों पर अभिनय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.