Basti News: हॉस्पिटल व डायग्नोस्टिक सेंटर पर पुलिस टीम की दबिश से हड़कंप
बस्ती, अक्टूबर 26 -- Basti News: बस्ती, हिटी। जिले के छावनी थानाक्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर पर संयुक्त पुलिस टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। दबिश के दौरान पुलिस टीम ने छावनी क्षेत्र के पांडे पुरवा गांव से तीन, विक्रमजोत कस्बे से महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कप्तानगंज थानाक्षेत्र से अल्ट्रासाउंड मशीन चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में एसओजी व कप्तानगंज पुलिस के साथ छावनी थाने की टीम ने छापेमारी की। कुछ अन्य लोगों की पुलिस को तलाश है, जो दबिश के दौरान मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने विक्रमजोत कस्बे से एक अल्ट्रासाउंड मशीन, कार, पैथालॉजी का सामान बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.