Basti News: हैंडपंप पर गिरकर घायल महिला की मौत
बस्ती, जुलाई 20 -- Basti News: विक्रमजोत (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के धिरौली पांडेय गांव में गांव में घर पर अकेले रह रही महिला की हैंडपम्प पर गिरकर मौत की घटना सामने आई है। महिला नल के पास अचेतावस्था में मिली। आसपास काफी खून बिखरा हुआ था। महिला को इस हालत में देख आस-पड़ोस के ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि छावनी थानाक्षेत्र के धिरौली पाण्डेय निवासी सहदीश और उनका बेटा दिल्ली में रहकर कामकाज करते हैं। जबकि उनकी पत्नी किस्मता देवी (35) गांव में अकेले रहती थीं। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि घर पर अकेले रह रही किस्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.