Basti News: हुसैनी मिशन ने अकीदतमंदों में वितरित किया तिरंगा
बस्ती, अगस्त 14 -- Basti News: बस्ती। इमामबाड़ा शाबान मंजिल, गांधीनगर बस्ती में गुरुवार रात तिरंगे का वितरण किया गया। हुसैनी मस्जिद, गांधी नगर के इमाम जुमा मौलाना अली हसन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हुसैनी मिशन ने अकीदतमंदों में राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' का वितरण किया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अपने घरों पर तिरंगा लहराएं। कहा कि वतन की सरजमीन से मोहब्बत का हुक्म हमारे मजहब ने दिया है। अमन, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ ही मुल्क की तरक्की में अपना योगदान दें। इससे पूर्व इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन किया गया।मौलाना अली हसन ने कर्बला में इमाम हुसैन व उनके साथियों की अजीम कुर्बानी पर रोशनी डाली। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने निकाली तिरंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.