Basti News: हिस्ट्रीशीटरों को दिलाई अपराध न करने की शपथ
बस्ती, अक्टूबर 20 -- Basti News: विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को सोमवार को थाने पर तलब कर अपराध न करने की शपथ दिलाई। छावनी थानाक्षेत्र में कुल 57 हिस्ट्रीशीटर हैं। एसएचओ राणा डीपी सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मिशन शक्ति, नवरात्रि, दुर्गापूजा, आगामी पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव सहित तमाम सामाजिक आयोजनों को देखते हुए सोमवार को थाना परिसर में हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान छावनी क्षेत्र के अनुपस्थित हिस्ट्रीशीटर के लिए बीट आरक्षियों, हल्का प्रभारी व संबंधित चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.