बस्ती, सितम्बर 25 -- Basti News: बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भिरिया चौराहे पर एक ज्वेलर्स की दुकान में हिंदू युवा वाहिनी नेता से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुकान के अंदर मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में वाल्टरगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के महदेव गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (29) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भिरिया चौराहे स्थित हनुमान ज्वेलर्स की दुकान पर कुछ सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान गांव का विजय कुमार दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विजय ने उन्हें अपशब्द कहना शुरू कर दिया। धर्मेंद्र के मुताबिक, विरोध क...