बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, हिटी। मुंडेरवा पुलिस ने सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में केस दर्ज किया है। संतकबीरनगर कोतवाली के जंगल ऊन निवासी विजय कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि वर्तमान में वह मुंडेरवा थाने के सिकरा पठान में रहते हैं। गत तीन सितंबर की शाम उनकी मां बहौना देवी नहर पुल के पास गई थीं। यहां पर एक बाइक सवार ने लापरवाही से उन्हें ठोकर मार दी। उन्हें गंभीर चोट आई बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: हादसे में युवक की मौत के पांच दिन बाद दर्ज हुआ केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...