Basti News: हादसा देख रूका कमिश्नर का काफिला, घायल को पहुंचाया अस्पताल
बस्ती, अक्टूबर 7 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र के रहमटिया गांव के पास डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा रहे बाइक सवार युवक को अयोध्या से बस्ती की ओर आ रही कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक करीब 20 मीटर दूर सड़क पर जा गिरा। अयोध्या से लौट रहे बस्ती मंडल के कमिश्नर वैभव श्रीवास्तव ने काफिला रुकवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार कार में सवार लोग गया से पिंडदान कर लौट रहे थे। सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ निवासी अर्जुन पांडेय कार चला रहा था। साथ में प्रभाकर पांडेय, उनके चाचा राजन पांडेय निवासी जानकीनगर, गोरखनाथ, गोरखपुर और पिंडदान कराने गए पं. अमित मिश्रा निवासी महावनखोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.