बस्ती, जुलाई 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक हाईस्कूल की छात्रा के रहस्यमय हाल में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत 20 जुलाई को उनकी बेटी इसी थानाक्षेत्र के एक स्कूल में हाईस्कूल में अपना नाम लिखवाने गई थी। उन्हें शक है कि इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति बेटी को बहलाकर अपने साथ लेकर चला गया। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर खोजबीन का प्रयास शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...